Wednesday 12 September 2012

क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती !!!



कोई दे दिल पे दस्तक तो भीतर आने दो उसे |

क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

दो चार हो नजरें किसी से कहीं तो कह दो उसे |
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

कोई चीखे चिल्लाये व्यर्थ ही तुम पर पकड़ लो गिरेबा |
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

गिरे कोई बुढा बाबा राह में तो संभालो उसे |
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||


तड़पे देश गर गलत हाथो में तो छीन लो उसे |
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

रखो आवाज बुलंद बाजुओ में जोर
हो जाओ देश के, मोड़ लो सभी को अपनी ओर
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

करो विरोध हर गलत चीज़ का, हो जाओ सही की ओर
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

ये शक्ति ये सामर्थ्य ये विधा ये मेधा
ये जिगर ये जोश ये समपर्ण ये करुना
ये आशिकी ये दिललगी ये हट ये उलझन
फिर नहीं दिखेगी
क्योंकी जवानी दुबारा नहीं मिलती ||

0 comments:

Post a Comment